Skip to content
ink to echo
ink to echo

From the quiet corners of the mind.

  • Home
  • Poems
  • Sketches
  • Stories
ink to echo

From the quiet corners of the mind.

ज़िद

ऋत्विक., July 29, 2024August 4, 2024

मेरी इस जीतने की जिद में
कहीं तेरी हार ना हो,

मेरी इस चाहत को पाने में
कहीं तुम ही ना खो जाओ,

मेरे सपनों के पीछे
मैं कहीं तुम्हें ही ना दौड़ाऊँ,

तुम्हारे सपनों के बीच में
कहीं मैं ही आड़े ना आ जाऊं,

कुछ बातें ऐसी जो तुम्हें बता ना पाऊँ,
तो कुछ बातें ऐसी जो तुम्हें समझा भी ना चाहूँ,

डर है, कहीं कल इस भीड़ में
कहीं तुमसे बिछड़ ना जाऊँ,

बस, तुम हाथ थामना मेरा
जब इन राहों में मैं भटकने लगूँ,

बस तुम साथ देना मेरा
जब मैं अपने आप से ही रूठ जाऊँ

Poems

Post navigation

Previous post
Next post

Related Posts

Poems

वक्त की खता

August 4, 2024

किस्मत की दबा के रेखा हाथ में वक्त को यूं सता नहीं, वक्त की कोई…

Read More
Poems

चाय का ठेला

July 28, 2024July 29, 2024

कहने को वह इक सिर्फ चाय का ठेला था,बचपन में हमारे सपनों का वहाँ लगा…

Read More
Poems

साधारण योद्धा की गाथा

August 5, 2025August 10, 2025

भीम की वीरता और गुरु द्रोण की चुप्पी सुनी, दुःशासन का कृत्य और  द्रौपदी की…

Read More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Links
  • Books
  • Stories
    • The Chronicles of Detective Vardhan
  • Sketches
  • Poems
  • February 2026
  • August 2025
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
Privacy Policy : Privacy Policy
©2026 ink to echo | WordPress Theme by SuperbThemes