Skip to content
ink to echo
ink to echo

From the quiet corners of the mind.

  • Home
  • Poems
  • Sketches
  • Stories
ink to echo

From the quiet corners of the mind.

समाचार

ऋत्विक., August 5, 2025February 9, 2026

आज सुबह का समाचार कुछ खास हुआ

किसी सत्ताधारी का कहीं पर सत्कार हुआ

फिर किसी ने यह भी बताया, आज 

इस देश में कहीं पर सामूहिक बलात्कार हुआ।

एक तरफ स्त्री सुरक्षा पर 

घनी चर्चा और विवाद हुआ

दूजी तरफ एक नाबालिग 

लड़की पर अत्याचार हुआ।

फिर अचानक कहीं से

इस समाचार को हवा लगी

कोई तेज संवाद दाता ने

सनसनीखेज खबर कही।

मन में हर इंसान के 

कहीं एक आग लगी

अपने परिवार को देख के

चिंता अचानक सताने लगी।

जल-जल कर सड़को पर मोमबत्ती बिखर गई

सबके मन में मानो जैसे एक चिंगारी उठी

पर दुष्यासन को बदल न सका कोई 

पर पाबंदी से त्रस्त कहीं एक नारी रूठी।

आज सुबह का समाचार कुछ खास हुआ

किसी सत्ताधारी का कही पर सत्कार हुआ

फिर किसी ने यह भी बताया, आज 

इस देश में सामूहिक बलात्कार हुआ।

Poems

Post navigation

Previous post
Next post

Related Posts

Poems

राम-रावण

July 28, 2024July 29, 2024

आज सारे रावण मिलकर,राम का उत्सव मना रहे हैं। अपने जष्न को,दूसरों के नाखुशी पर…

Read More
Poems

दोस्ती-दुश्मनी

July 29, 2024August 4, 2024

लहरों को चीरने के जोश में,हम लहरों के साथ तैरना भूल गये ! बाजी जीतने…

Read More
Poems

मिट्टी का महल

August 5, 2025August 10, 2025

कभी रेत पे मैंने एक महल बनाया था, सपनों का, उम्मीदों का, बहुत सजाया था।…

Read More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Links
  • Books
  • Stories
    • The Chronicles of Detective Vardhan
  • Sketches
  • Poems
  • February 2026
  • August 2025
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
Privacy Policy : Privacy Policy
©2026 ink to echo | WordPress Theme by SuperbThemes