Skip to content
ink to echo
ink to echo

From the quiet corners of the mind.

  • Home
  • Poems
  • Sketches
  • Stories
ink to echo

From the quiet corners of the mind.

यह राम, हमारे-तुम्हारे बस की बात नहीं।

ऋत्विक., July 28, 2024July 29, 2024

यह राम, हमारे-तुम्हारे बस की बात नहीं।

राम को पूजन से भी पहले
काबिल होना होगा,
मर्यादा पुरुषोत्तम का मतलब समझना होगा।
यह राम, हमारे-तुम्हारे बस की बात नहीं।

सिर्फ नामस्मरण से काम नहीं चलेगा
पहले मन के रावण को जलाना होगा,
अहंकार को ढालना होगाl
यह राम, हमारे-तुम्हारे बस की बात नहीं।

किसी और के वचन के खातिर
सालों तक वनवास सहना होगा,
युद्ध भी मर्यादा में रहकर लड़ना होगा।
यह राम, हमारे-तुम्हारे बस की बात नहीं।

कर्म-धर्म को तोलने के बाद
फिर हर युद्ध पहले मन में लड़ना होगा,
उसके बाद भी समाज को समाधान देना होगा।
यह राम, हमारे-तुम्हारे बस की बात नहीं।

ऋत्विक.

Poems

Post navigation

Previous post
Next post

Related Posts

Poems

ठोकरें

August 5, 2025August 10, 2025

सौ ठोकरें खाके दुनिया से, हम ने भी कुछ सीखा है, अब मंजूर हैं हमें…

Read More
Poems

रंगीन गुब्बारे

February 7, 2026

एक ओर, आलीशान सवारी में बैठ, नन्हीं-सी जान की आँख, बूंद-बूंद पिघल गई, बस ज़िद…

Read More
Poems

वक़्त

July 28, 2024July 29, 2024

एह वक़्त गुज़र जा,थके हुए लम्हों की छाया में,मंज़ूरी की गुहार, दिल की आहें। एह…

Read More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Links
  • Books
  • Stories
    • The Chronicles of Detective Vardhan
  • Sketches
  • Poems
  • February 2026
  • August 2025
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
Privacy Policy : Privacy Policy
©2026 ink to echo | WordPress Theme by SuperbThemes