Skip to content
ink to echo
ink to echo

From the quiet corners of the mind.

  • Home
  • Poems
  • Sketches
  • Stories
ink to echo

From the quiet corners of the mind.

साधारण योद्धा की गाथा

ऋत्विक., August 5, 2025August 10, 2025

भीम की वीरता और

गुरु द्रोण की चुप्पी सुनी,

दुःशासन का कृत्य और 

द्रौपदी की पुकार सुनी,

दुर्योधन का लालच और

शकुनी की चाल सुनी,

अर्जुन की दुविधा और

माधव की गीता सुनी।

पर रक्त से लाल उस रणभूमी में

वीरों के उस भीड़ में

कर्तव्य निभाने की मजबूरी में

एक साधारण योद्धा की न कोई गाथा सुनी।

भीष्म जितना अदम्य न सही

पर वह भी रणधीर था

कर्ण जितना दानवीर न सही 

पर धर्म को प्राण दान वह भी दे बैठा था

युधिष्ठिर जितना सदाचारी न सही

पर वह भी नेक था

अभिमन्यु जितना साहस न सही 

पर वह भी एक शूरवीर था।

पर रक्त से लाल उस रणभूमी में

वीरों के उस भीड़ में

कर्तव्य निभाने की मजबूरी में

एक साधारण योद्धा की न कोई गाथा सुनी।

Poems

Post navigation

Previous post
Next post

Related Posts

Poems

रंगीन गुब्बारे

February 7, 2026

एक ओर, आलीशान सवारी में बैठ, नन्हीं-सी जान की आँख, बूंद-बूंद पिघल गई, बस ज़िद…

Read More
Poems

यह पल

August 5, 2025August 10, 2025

यह पल जो गुजर रहा है, वह सिर्फ वक्त नहीं, एक मुक्कमल ज़िंदगी है। यह…

Read More
Poems

Still waiting for you

July 28, 2024July 29, 2024

As the sun sets down & world turns bluecounting another day & waiting for you….

Read More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Links
  • Books
  • Stories
    • The Chronicles of Detective Vardhan
  • Sketches
  • Poems
  • February 2026
  • August 2025
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
Privacy Policy : Privacy Policy
©2026 ink to echo | WordPress Theme by SuperbThemes